पद : CTET {सीटीईटी} December admit card to released 2021-2022 संक्षिप्त जानकारी: CBSE Board ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET 2...
पद : CTET {सीटीईटी} December admit card to released 2021-2022
संक्षिप्त जानकारी: CBSE Board ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET 2021 के लिए कल 11 दिसंबर को एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिया है। CTET कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक स्तर और कक्षा 6 से 8 जूनियर स्तर 2021 की परीक्षा इस साल 16 दिसंबर 2021 से 03 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन सीबीटी (CBT) मोड पर आयोजित की जाएगी।
CTET परीक्षा 2021 में नामांकित उम्मीदवार एडमिट कार्ड / हॉल टिकट / कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। सभी उम्मीदवार अपना हॉल टिकट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, कोविड -19 दिशानिर्देश और अन्य विवरण होंगे। छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा |
CTET 2021 में भाग लेने के लिए 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। CTET साल में दो बार आयोजित की जाती है। CTET जनवरी 2021 में, पेपर 1 के लिए 16,11,423 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 14,47,551 उम्मीदवारों ने पेपर 2 के लिए पंजीकरण कराया था। पेपर 1 को पास करने वाले कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के पात्र हैं, जबकि पेपर 2 को पास करने वाले कक्षा 6 से 8 को पढ़ा सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन शुरू: 20/09/2021
- पंजीकरण की अंतिम तिथि: 25/10/2021
- अंतिम तिथि शुल्क भुगतान: 26/10/2021
- ऑनलाइन सुधार तिथि: 28 अक्टूबर से 03 नवंबर 2021
- परीक्षा तिथि CBT: 16/12/2021 से 13/01/2022 (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)
- प्रवेश पत्र उपलब्ध: 12/12/2021
- परिणाम घोषित : 15/02/2022
परीक्षा की तारीख और परीक्षा की पाली का उल्लेख
तारीखें (Dates ) | पाली (Shift) | समय (Timing) | अवधि (Duration) |
16-12-2021 to | SHIFT- I | 09.30 AM से दोपहर 12.00 बजे तक – केवल कंप्यूटर बैस्टेड टेस्ट (CBT) मोड | (2.30 Hours) |
13-01-2022 | SHIFT- II | दोपहर 02.30 बजे से शाम 05.00 बजे तक | (2.30 Hours) |
परीक्षा से जुडी हुई कुछ महत्वपूर्ण जानकारी
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर शिफ्ट- I के लिए सुबह 7:30 बजे और शिफ्ट- II के लिए दोपहर 12:30 बजे यानी परीक्षा शुरू होने से 120 मिनट पहले रिपोर्ट करना चाहिए। जो उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे के बाद शिफ्ट-I में और दोपहर 2:30 बजे के बाद शिफ्ट-II में रिपोर्ट करते हैं, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नोट : कोई भी उम्मीदवार लड़का हो या लड़की अगर उनके एडमिट कार्ड में कुछ गलती हुई है तो उसके आवश्यक सुधार के लिए तुरंत CTET Unit से संपर्क कर सकते है
CTET Exam 2021: इस साल कुछ बड़े बदलाव किये गए है जैसे :-
- जो परीक्षा फिजिकल मोड में होती थी, वह ऑनलाइन मोड में शिफ्ट हो गई है।
- CTET प्रमाणपत्रों की वैधता बढ़ा दी गई है। पहले CTET प्रमाणपत्र सात साल के लिए वैध थे, हालांकि, अब वही जीवन भर के लिए मान्य हैं।
- परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा आयोजित करना नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप है जो मातृभाषा में पढ़ाने की वकालत करती है।
- NEP यह भी सुझाव देता है कि TET पास करने वालों को एक प्रदर्शन देना होगा या एक साक्षात्कार में उपस्थित होना होगा, और स्थानीय भाषा का अपना ज्ञान दिखाना होगा।
CTET Exam 2021 कड़ी सुरक्षा के बीच होगी
परीक्षा से पहले यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) लीक होने के बाद, CTET जो कि केंद्रीकृत शिक्षक पात्रता परीक्षा है, कड़ी सुरक्षा (Highn security) के बीच आयोजित की जाएगी। कदाचार का पता लगाने के लिए CBSE “एडवांस डेटा एनालिटिक्स” अपनाएगा। इसे बोर्ड परीक्षा 2021 में अपनाया गया था और CTET जनवरी परीक्षा के लिए भी इसको अपनाया जायेगा।
CTET प्रवेश पत्र डाउनलोड कैसे करे ? (How To Download CTET Admit Card)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |
- उसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें |
- CTET आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके वेबसाइट पर लॉग इन करें
- एडमिट कार्ड दिखाई देगा, डाउनलोड’ PDF विकल्प पर क्लिक करें और CTET Admit Card 2021 की ई-कॉपी को सेव करें और फिर भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का एक या दो प्रिंट डाउनलोड करें। सत्यापन और पहचान उद्देश्यों के लिए परीक्षा हॉल में ई-प्रवेश पत्र की एक प्रति ले जाना अनिवार्य है।
- नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों के लिए परीक्षा हॉल में अपने साथ एडमिट कार्ड लाना जरूरी है। छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी सही है।
कुछ उपयोगी महत्वपूर्ण लिंक |
डाउनलोड एडमिट कार्ड | Server I | Server II |
Date Extended अधिसूचना डाउनलोड | यहा क्लिक करे |
ऑनलाइन आवेदन | यहा क्लिक करे |
अधिसूचना डाउनलोड | यहा क्लिक करे |
अधिकारिक वेबसाइट | यहा क्लिक करे |
COMMENTS